World Champions India से भिड़ने को तैयार Zimbabwe Squad, Sikandar Raza की कप्तानी में बड़ा फेरबदल

By Ankit Jaiswal | Jul 22, 2026

भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। आगामी मुकाबलों के लिए टीम में तीन अहम बदलाव किए गए हैं। चयनकर्ताओं ने दो अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी कराई है, जबकि एक नए विकेटकीपर बल्लेबाज को पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में मौका दिया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार वेस्ली मधेवेरे की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। वह बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वहीं तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहुरी भी चोट से उबरने के बाद टीम में लौट आए हैं। चोट के कारण वह पिछली टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे।

गौरतलब है कि विकेटकीपर बल्लेबाज तफाद्जवा त्सिगा को पहली बार जिम्बाब्वे की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें यह अवसर मिला है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी करेंगे।

बांग्लादेश श्रृंखला के दौरान न्यूमैन न्यामहुरी के स्थान पर टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज तनाका चिवांगा ने अपना स्थान बरकरार रखा है। वहीं क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा और ताशिंगा मुसेकिवा को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है।

जिम्बाब्वे की घोषित टीम में कप्तान सिकंदर रजा के अलावा ब्रायन बेनेट, रायन बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मरुमानी, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजराबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगरावा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा और तफाद्जवा त्सिगा शामिल हैं।

बता दें कि जिम्बाब्वे की टीम हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलकर आ रही है। हालांकि टीम टी20 सीरीज जीतने में सफल नहीं रही, लेकिन उसने एकमात्र टेस्ट मुकाबले में पारी के अंतर से शानदार जीत दर्ज की थी। इसके अलावा एकदिवसीय सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की थी। ऐसे में टीम आत्मविश्वास के साथ भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगी। दूसरी ओर भारतीय टीम भी अपनी विश्व चैंपियन पहचान को बरकरार रखने के इरादे से इस सीरीज में मजबूत प्रदर्शन करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलने की उम्मीद हैं।

प्रमुख खबरें

Indian Army ने छह सितंबर को Pakistan के Operation Gibraltar का दिया था मुंहतोड़ जवाब

Telangana Assembly का Monsoon Session सोमवार से, Congress और BRS में तीखी बहस के आसार

Muzaffarnagar में 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का मुख्य आरोपी समीर अरेस्ट

US में 6 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोपी Manjeet Singh Bedi भारत में गिरफ्तार: FBI