By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 01, 2026
अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों की कलाई या पैरों में धागा या अलग-अलग रंगों के धागे जरुर पहने होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का संबंध किसी न किसी ग्रह और तत्व से होता है। ऐसे में कई लोग राशि के अनुसार धागा भी धारण करते हैं।
राशि के अनुसार कौन से रंग का धागा पहनें
- मेष राशि के जातकों को लाल रंग का धागा धारण करना चाहिए। क्योंकि यह साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
- वृषभ राशि वाले लोगों को सफेद रंग का रेशमी धागा पहनना चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलती है।
- मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग का धागा पहनना काफी लाभकारी सिद्द हो सकता है।
- कर्क राशि के जातक सफेद या चमकीले रंग का धागा पहन सकते है, यह आपके लिए शुभ है। इससे भावनात्मक संतुलन बनाता है।
- सिंह राशि वालों लाल, पीला या नारंगी रंग का धागा धारण करना शुभ होता है। यह सफलता दिलाता है।
- तुला राशि के लोगों को सफेद या हल्के गुलाबी रंग का धागा पहनना चाहिए।
- वृश्चिक राशि के जातकों लाल रंग का धागा शुभ माना गया है।
- धनु राशि के जातकों को पीले रंग का धागा पहनना चाहिए। यह भाग्य वृद्धि और गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव बढ़ाता है।
- मकर राशि वालों के लिए काले रंग का धागा पहनना शुभ होता है।
- कुंभ राशि के लोगों के नीले रंग का धागा पहनना लाभकारी रहता है।
- मीन राशि के जातकों के लिए हल्के पीले रंग का धागा धारण करना शुभ होता है।