Zomato ने 8,250 करोड़ के आईपीओ के लिए कागज दाखिल किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2021

नयी दिल्ली।ऑनलाइन भोजन के ऑर्डर लेने वाली कंपनी जोमैटो ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए 8,250 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास कागजात दाखिल किए हैं। जोमैटो द्वारा दाखिल रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक इसमें 7,500 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर की पेशकश की जाएगा, जबकि इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड द्वारा 750 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश होगी। कंपनी ने बताया कि ताजा शेयरों की बिक्री से मिली धनराशि का इस्तेमाल विस्तार योजनाओं के लिए किया जाएगा, जिसमें अधिग्रहण भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ा

वित्त वर्ष 2018-19 की तुलना में वित्त वर्ष 2020 में कंपनी की आय दोगुनी बढ़कर लगभग 2,960 करोड़ रुपये हो गई थी। ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने के खंड में पिछले कुछ सालों से जोमैटो और स्विगी में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। इससे पहले फरवरी में जोमैटो ने टाइगर ग्लोबल, कोरा और अन्य निवेशकों से 25 करोड़ अमरीकी डालर (1,800 करोड़ रुपये से अधिक) जुटाए थे, और इस सौदे में जोमैटो का मूल्यांकन 5.4 अरब अमरीकी डालर किया गया था। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ के वैश्विक समन्वयक और बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Trump के फ्रेंडली टेकओवर प्लान ने दुनियाभर में मचाया हड़कंप! वेनेजुएला-ईरान के बाद अब इस देश से अमेरिका करेगा 64 साल पुराना हिसाब बराबर

बेड पर न्यूड पड़ी थी दुनिया की मशहूर स्टार Kylie Jenner, सिर्फ स्टॉकिंग्स पहनकर बिस्तर पर हुईं बेपर्दा, तस्वीरें देख फैंस के छूटे पसीने!

Opposition के Mic Off के आरोप पर Speaker Om Birla का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं है

जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलने से जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठे सवाल