साउथ अफ्रीका की Zozibini Tunzi ने जीता मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब

By रेनू तिवारी | Dec 09, 2019

दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने इस साल मिस यूनिवर्स खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस यूनिवर्स चुनने का आयोदन अमेरिका के जॉर्जिया अटलांटा में किया गया जहां विश्व भर की 90 सुंदरियों ने इसमें भाग लिया लेकिन इन सब को पछाड़कर दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने 2019 का मिस यूनिवर्स अपने सिर पर सजवाया। इस बार मिस यूनिवर्स 2019 की मिस यूनिवर्स में भारत की तरफ से लखनऊ की वर्तिका सिंह ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था लेकिन वह टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पायी। 26 साल की जोजिबिनी टूंजी समाजिक कार्यकर्ता के तौर पर पहले ही अपनी पहचान दर्ज करवा चुकी हैं। जोजिबिनी जानी-मानी एक्टिविस्ट है जो लैंगिक भेदभाव के खिलाफ और रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर लिंग संबंधी रूढ़ियों के खिलाफ कैंपेन भी चला चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों अकेला और उदास महसूस कर रहे हैं शाहरुख खान?

मिस यूनिवर्स 2019 की प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में 20 लड़कियां पहुंची थी। इस 20 में भारत की वर्तिका भी शामिल हुई थी जिनमें से टॉप 10 में कोलंबिया, फ्रांस, आइसलैंड, इंडोनेशिया, मैक्सिको, पेरू, पुएर्टो रीको, साउथ अफ्रीका, थाईलैंड और अमेरिका की लड़कियों ने जगह बनाई। टॉप 20 की लड़कियों ने अपने देश के परिधानों को पहन कर रैंप वॉक किया। इस दौरान वर्तिका लाल रंग की साड़ी में रैंप पर उतरी। कॉस्ट्यूम राउंड के बाद वर्तिका सिंह की टॉप-20 सेमीफाइनलिस्ट में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। हालांकि इसके बाद वो शीर्ष दस में जगह नहीं बना पाई।

वर्तिका का जन्म लखनऊ में हुआ था और उन्होंने Canossa Convent स्कूल से अपनी स्कूलिंग की। इसके बाद उन्होंने Isabella Thoburn कॉलेज से क्लिनिकल न्यूट्रीशियन और डायटेटिक्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ से पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स की डिग्री ली है।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख ने मीटू पर कहा, कोई गलत व्यवहार करता है तो उसे नजरअंदाज नहीं करें, आवाज उठाए

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा