CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजनीति को परिवारवाद का जरिया बनाया। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्र प्रथम संकल्प को सामने रखा और स्वार्थी सोच को मंथरा बुद्धि बताया। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत ने अपनी विरासत को गर्व से पुनर्स्थापित किया है।



























































