Tesla में पहली बार कम हुई बिक्री, अब नौकरियों पर चलेगी तलवार

tesla
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 24 2024 5:17PM

कंपनी जल्द ही छंटनी करने की तैयारी में है। कंपनी ने यह ऐलान उसे समय किया है जब उसकी बिक्री भी काफी प्रभावित हुई है। किसी समय में दुनिया की सबसे बड़ी ईवी कंपनी का दर्जा पाने वाली टेस्ला आज यह मुकाम भी खो चुकी है।

अमेरिकी दिग्गज और इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल कंपनी टेस्ला इन दिनों कई परेशानियों से जूझ रही है। यही कारण है कि आने वाले दिनों में टेस्ला कंपनी के हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है। कंपनी जल्द ही छंटनी करने की तैयारी में है। कंपनी ने यह ऐलान उसे समय किया है जब उसकी बिक्री भी काफी प्रभावित हुई है। किसी समय में दुनिया की सबसे बड़ी ईवी कंपनी का दर्जा पाने वाली टेस्ला आज यह मुकाम भी खो चुकी है। 

जा सकती है हजारों कर्मचारियों की नौकरी 

टेस्ला ने मंगलवार को मार्च तिमाही का परिणाम जारी किया है। इसके साथ ही यह जानकारी भी दी गई है कि कंपनी जल्द ही कर्मचारियों की छंटनी करने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि 6020 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है। मूल रूप से यह छंटनी कैलिफोर्निया और टेक्सास में की जा सकती है। कैलिफॉर्निया में 332 लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा। वहीं टेक्सास में 2688 लोग बेरोजगार हो सकते है। न्यूयॉर्क स्थित बफेलो प्लांट से भी 285 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा। 

 

छंटनी की योजना पर किया जाएगा अमल 

बीते सप्ताह ही इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल कंपनी टेस्ला यह जानकारी दे चुकी है कि वह जल्द ही छंटनी करने वाली है। कंपनी ने ये भी बताया था कि वो ग्लोबल वर्कफोर्स में कटौती करेगी। अब कंपनी ने बता दिया है कि छंटनी जून से शुरू होगी।

गौरतलब है कि विश्व में कई कंपनियों बीते लंबे समय से कर्मचारियों की छंटनी कर रही थी। इस असर से टेस्ला अब तक अछूती थी। टेस्ला ने अब तक कर्मचारियों की छटनी नहीं की थी। इसके उलट कर्मचारियों की नियुक्ति कंपनी में लगातार की जा रही थी। वर्ष 2021 में टेस्ला के कर्मचारी एक लाख थे जो कि वर्ष 2023 में 1,40,000 से अधिक हो गए थे। अब कंपनी 10 फीसदी तक कर्मचारियों को नौकरी से निकलने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में कंपनी और भी कर्मचारियों को नौकरी से निकल सकती है। 

टेस्ला का मुनाफा हुआ कम 

हाल ही में टेस्ला ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसमें काफी निराशाजनक परिणाम सामने आए हैं। बीते चार वर्षों में पहली बार है जब टेस्ला की बिक्री में गिरावट आई है। इसके साथ ही कंपनी का मुनाफा भी काफी कम हो गया है। टेस्ला का मुनाफा 1.13 बिलियन डॉलर रहा जो बीते वर्ष 2.51 बिलियन डॉलर था। यानी 1 साल में कंपनी का मुनाफा 55 फीसदी कम हो गया है। दरअसल इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल सेगमेंट में कई नई कंपनियां उतर रही है जो टेस्ला को कड़ी चुनौती दे रही है। चीन की कई कंपनियों इस सेगमेंट में उतरी है। चीन की बीवायईडी कंपनी डिग्री के मामले में टेस्ला को पीछे छोड़ चुकी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़