भाजपा दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी : आप नेता Sanjay Singh

Sanjay Singh
ANI

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पार्टी लोगों को बता रही है कि 2014 के बाद मोदी वॉशिंग मशीन कैसे भ्रष्टाचारियों का समर्थन लेकर और उन्हें मंत्री बनाकर उनके दाग धो रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने दिल्ली में रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार और चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए इसे ‘दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी’ करार दिया।

आप ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को रोडशो और एक जनसभा सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। उन्होंने ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान के तहत राजिंदर नगर में एक वॉकथॉन का आयोजन किया।

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पार्टी लोगों को बता रही है कि 2014 के बाद मोदी वॉशिंग मशीन कैसे भ्रष्टाचारियों का समर्थन लेकर और उन्हें मंत्री बनाकर उनके दाग धो रही है।

सिंह ने यह भी कहा कि चुनावी बॉण्ड के एक घोटाला होने का खुलासा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा ने रिश्वत ली और चुनावी बॉण्ड के माध्यम से कारोबार दिया। दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी का नाम भाजपा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे भ्रष्ट नेता के रूप में उभरे हैं, जो भ्रष्टाचारियों के संरक्षक हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़