BrahMos Missile की पहली खेप भारत शुक्रवार को फिलीपीन को सौंप सकता है
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Apr 19 2024 8:39AM
भारत ने जनवरी 2022 में मिसाइल की तीन बैटरी की आपूर्ति के लिए फिलीपीन के साथ करार किया था। वह पहला देश होगा जिसे भारत अत्याधुनिक ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति करेगा।
भारत शुक्रवार को फिलीपीन को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप सौंप सकता है। इस पूरे मामले से वाकिफ लोगों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि दक्षिण पूर्व एशियाई देश फिलीपीन के साथ इस हथियार प्रणाली की आपूर्ति के लिए 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का करार होने के दो साल के बाद आपूर्ति होने जा रही है।
उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना के एक सैन्य परिवहन विमान के मिसाइल और लांचरों को लेकर फिलीपीन की नौसेना को सौंपने के लिए रवाना होने की संभावना है। भारत ने जनवरी 2022 में मिसाइल की तीन बैटरी की आपूर्ति के लिए फिलीपीन के साथ करार किया था। वह पहला देश होगा जिसे भारत अत्याधुनिक ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति करेगा।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़