India Gate के पास आइसक्रीम बेचने वाले व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी पकड़ा गया

 India Gate
ANI

अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया यह निजी रंजिश का मामला प्रतीत होता है। हमने एक संदिग्ध को पकड़ लिया है।’’ उन्होंने बताया कि जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि प्रभाकर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला था।

इंडिया गेट के पास आइसक्रीम बेचने वाले एक व्यक्ति की बीती रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि यह मामला रंजिश का प्रतीत होता है। उसने बताया कि एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात जब प्रभाकर (25) अपनी आइसक्रीम की ट्रॉली के पास खड़ा था तभी एक व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद वह जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे जमीन पर पड़ा देख घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया यह निजी रंजिश का मामला प्रतीत होता है। हमने एक संदिग्ध को पकड़ लिया है।’’ उन्होंने बताया कि जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि प्रभाकर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़