Palghar: नशे में धुत टेंपो चालक ने पैदल यात्रियों, दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत

road accident
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टेंपो चालक ने सबसे पहले, पैदल चल रहे 36 वर्षीय अशोक कलिंगदा और 35 वर्षीय अजिंक्य बेरडे को कुचला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में नशे में धुत टेंपो चालक ने दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकरी दी। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार की रात वाडा इलाके में हुई। टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टेंपो चालक ने सबसे पहले, पैदल चल रहे 36 वर्षीय अशोक कलिंगदा और 35 वर्षीय अजिंक्य बेरडे को कुचला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद नशे में धुत चालक ने कुछ दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मार दी, जिससे छह लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाडा पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि टेंपो चालक पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या का और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़