अमित शाह ओडिशा में BJP के प्रचार अभियान की करेंगे शुरुआत

Amit Shah
प्रतिरूप फोटो
@AmitShah

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने कहा कि गृह मंत्री की जनसभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाह पश्चिमी ओडिशा से भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज़ करेंगे, क्योंकि साल 2019 के आम चुनाव में इस क्षेत्र में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा था।

भुवनेश्वर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोनपुर से ओडिशा में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य का दौरा करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि शाह पश्चिमी ओडिशा के सोनपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जो बोलांगीर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह दोपहर करीब 3.45 बजे हैदराबाद से झारसुगुड़ा के वीर सुरेंद्र साई हवाई अड्डे पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से सोनपुर जाएंगे। शाह का शाम 4.35 बजे रामेश्वरम स्टेडियम में रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने कहा कि गृह मंत्री की जनसभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाह पश्चिमी ओडिशा से भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज़ करेंगे, क्योंकि साल 2019 के आम चुनाव में इस क्षेत्र में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा था। भाजपा ने 2019 में संबलपुर, बारगढ़, बोलांगीर, कालाहांडी और सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर विजय हासिल की थी और ये सभी सीट पश्चिम ओडिशा में आती हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी बोलांगीर संसदीय क्षेत्र के कांटाबांजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Umar Khalid के वकील ने अदालत से पूछा- क्या संदेश भेजना आतंकवादी कृत्य है

सोनपुर में जनसभा के बाद, गृह मंत्री झारसुगुड़ा के रास्ते भुवनेश्वर जाएंगे और राज्य की राजधानी में रात को ठहरेंगे। सामल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के भी पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार के लिए राज्य का दौरा करने की संभावना है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। राज्य में चार चरणों में 13 मई से चुनाव होंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़