Delhi में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

temperature
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए डाटा के अनुसार, यह राष्ट्रीय राजधानी में इस गर्मी में अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था। इससे पहले 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए डाटा के अनुसार, यह राष्ट्रीय राजधानी में इस गर्मी में अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था। इससे पहले 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 19 प्रतिशत से 63 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आसमान के साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़