संयुक्त राष्ट्र केवल भाषण दे रहा जबकि युद्धों में निर्दोष बच्चों की मौत हो रही : Satyarthi

 Kailash Satyarthi
ANI

सत्यार्थी ने कहा कि आज दुनिया में यह समस्या ‘‘समाधानकर्ताओं और समस्याग्रस्त लोगों के बीच गंभीर अलगाव’’ है और हर किसी को इसके बारे में कुछ करने की जरूरत है।

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने शुक्रवार को कहा कि युद्धों में निर्दोष बच्चे मारे जा रहे हैं। उन्होंने साथ ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा केवल उपदेश देने पर निराशा व्यक्त की।

मुंबई में आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यार्थी ने अफसोस जताया कि दुनिया में जवाबदेही की कमी है और नैतिक संवेदना कम हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘युद्धों में निर्दोष बच्चे मारे जा रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र केवल उपदेश दे रहा है।’’

सत्यार्थी ने कहा कि आज दुनिया में यह समस्या ‘‘समाधानकर्ताओं और समस्याग्रस्त लोगों के बीच गंभीर अलगाव’’ है और हर किसी को इसके बारे में कुछ करने की जरूरत है।

सत्यार्थी ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का केवल 15 प्रतिशत ही हासिल किया जा सका है और उन्होंने कहा कि हम सभी लक्ष्यों पर विफल हो रहे हैं। इसी कार्यक्रम में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को आईएमसी जूरन क्वालिटी मेडल से सम्मानित किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़