गौतम गंभीर के खिलाफ अफरीदी ने फिर उगला जहर, भारतीय खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी के बीच अपने खेलने के दिनों में मैदान पर और पिछले कुछ अर्से से सोशल मीडिया पर तकरार जगजाहिर है और गंभीर ने एक बार फिर अफरीदी को करारा जवाब देते हुए 2007 विश्व कप के फाइनल की याद दिलायी। ताजा मामला अफरीदी की आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ में गंभीर के बारे में लिखी गई घटना के मीडिया में आने के बाद का है। यह किताब पिछले साल जारी हुई है। अफरीदी ने इसमें गंभीर के व्यवहार और रिकार्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके साथ ‘एटीट्यूड’ की समस्या है। किताब के इस अंश का मीडिया में जिक्र होने के बाद गंभीर ने ट्विटर के जरिये अफरीदी को जवाब दिया। उन्होंने शनिवार को कहा, ‘‘जिसे अपनी उम्र याद नहीं , वह मेरे रिकार्ड को कैसे याद रखेगा। अफरीदी मैं आपको एक रिकार्ड याद दिलाता हूं। 2007 में टी20 विश्व कप का फाइनल, मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान था। गंभीर ने 54 गेंद में 75 रन बनाये थे जबकि अफरीदी ने एक गेंद में शून्य रन।’’ भारतीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ इससे भी जरूरी चीज यह हम विश्व कप जीते। और हां, मैं झूठे, देशद्रोही और अवसरवादियों के प्रति सख्त रवैया रखता हूँ।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई सभी विश्व कप से बड़ी: रवि शास्त्री

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav