चीन में ‘लेकिमा’ तूफान का कहर, 10 लाख लोगों को सुरक्षित इलाकों में भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

शंघाई। शक्तिशाली तूफान ‘लेकिमा’ शनिवार तड़के दक्षिण पूर्वी चीन पहुंचा। इसकी वजह से इलाके में तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही हैं। कई पेड़ उखड़ गए हैं, हजारों घरों में बिजली ठप है और करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि तूफान 187 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वेनलिंग शहर पहुंचा और इसके शंघाई की ओर बढ़ने की आशंका है। 

इसे भी पढ़ें: प्रदर्शनों के दौर में हांगकांग ने पर्यटकों को सुरक्षा का आश्वासन दिया

प्रशासन ने बताया कि शंघाई के अलावा पूर्वी प्रांतों अन्हुई, फुजियान, जियांगसु और झिजियांग में भी भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश से अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन होने की चेतावनी दी गई है। झिजियांग प्रांत में अकेले 300 उड़ानों को रद्द किया गया है। एहतियातन रेल सेवा स्थगित कर दी गई है। शंघाई में 2.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। शहर को हवाईअड्डे से जोड़ने वाली उच्च गति की मैग्लेव ट्रेन सेवा स्थगित है। 1.1 लाख लोगों को शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana