इस तरह करीना कपूर को कॉपी करती हैं उर्वशी रौतेला, लंबे टाइम बाद हाथ लगा सबूत

By रेनू तिवारी | May 04, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाकर रखती हैं। उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करके अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। उर्वशी रौतेला की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि अब तक इन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर पर गिनती की कुल  चार फिल्में की है लेकिन सुर्खियों से इनका नाम कभी नहीं हटता।उर्वशी की सुर्खियों में रहने की वजह फिल्मों से ज्यादा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत के साथ उनके अफेयर रहे हैं। कथिक तौर पर एक समय में उर्वशी ने पहले हार्दिक पांड्या को और फिर ऋषभ पंत को डेट किया था। खैर इस अफेयर के बाद उर्वशी रौतेला को सोशल मीडिया पर काफी अलोचना का सामना करना पड़ा लेकिन उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आयी। हाल ही में उर्वशी रौतेला को सोशल मीडिया पर  फॉलो करने वालो की संख्या 25 मिलियन पार कर गई हैं।

उर्वशी अपनी लगातार खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप उन्हें बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस करीना कपूर खान को कॉपी करता देख सकते हैं। वीडियो में उर्वशी फिल्म कभी खुशी कभी गम की पू (करीना कपूर खान) की एक्टिंग कर रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- हाउ डेयर यू, तुम्हें कोई हक नहीं कि तुम इतनी खूबसूरत लगो। 

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की लंबे वक्‍त से लटकी विवादित फिल्म 'शूबाइट' ऑनलाइन होगी रिलीज?

वीडियो में उर्वशी काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ये वीडियो किसी होटल या मॉल के ओपन हॉल में शूट किया हैं। इसमें उन्होंने सफेद रंग की एक जैकिट पहनी हुई है और डार्क ब्लू कलर की शर्ट। जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं।

आप भी देखें वीडियो- 

प्रमुख खबरें

अब बाहर से क्यों करना Order? घर पर मिनटों में बनाएं ये क्रिस्पी और टेस्टी Mushroom Balls

Monaco में भारतीय छात्रों ने लहराया परचम, इस Technology से जीता 25 लाख का Prince Albert Award

Ram Mandir Donation Scam: केजरीवाल ने शुरू किया Signature Campaign, मांगा हिसाब

Parliament में फिर सियासी संग्राम की तैयारी, Monsoon Session से पहले Government ने बुलाई अहम बैठक