मणिपुर में बस झरने में गिरी, 10 की मौत, 25 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2017

इंफाल। मणिपुर के सेनापति जिले में आज तड़के एक बस झरने में गिर गयी जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इंफाल-दिमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर माकन और चाखुमाई इलाके में तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा हुआ।

 

दुर्घटना का कारण अभी ज्ञात नहीं है। उन्होंने कहा, घायलों को असम राइफल्स माराम अस्पताल सहित आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Gautam Buddha Nagar में धारा 163 लागू, नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात होगा भारी पुलिस बल

Germany के एक बैंक में लाखों यूरो की संपत्ति की चोरी

Delhi Airport पर एक यात्री की जींस के अंदर छिपाकर रखा गया लगभग 200 ग्राम सोना जब्त