देश के 10 राज्य पेयजल संकट का कर रहे हैं सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2016

सरकार ने आज बताया कि इस समय देश के 10 राज्य उत्तर प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र सूखे की स्थिति के कारण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। लोकसभा में मनोज राजोरिया, हरीश मीणा, शोभा करंदलाजे, प्रहलाद पटेल, प्रताप सिन्हा के पूरक प्रश्नों के उत्तर में पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि इन 10 राज्यों के अलावा बिहार, गुजरात और हरियाणा के भी कुछ हिस्से जल संकट का सामना कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत सूखा समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कुल आवंटन का 2 प्रतिशत निर्धारित किया गया है और इसे अलग रख दिया जाता है। यादव ने कहा कि सूख प्रभावित क्षेत्रों को रेलवे द्वारा जल पहुंचाने का कोई प्रस्ताव नहीं है हालांकि रेल मंत्रालय महाराष्ट्र के लातूर में ट्रेनों द्वारा पेयजल उपलब्ध करा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court

Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग