रंग लाई लोकसभा अध्यक्ष की मेहनत, हाड़ौती के 10 हजार बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे PMAY के तहत आवास

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 01, 2022

नई दिल्ली। हाड़ौती में गत वर्ष हुई अतिवृष्टि के बाद आई बाढ़ से प्रभावित हुए 10 हजार से अधिक लोगों को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए सहायता मिलेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष प्रयासों से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत इसकी विशेष स्वीकृति दिलवाई है। 

दिल्ली लौटने के बाद स्पीकर बिरला ने इस मामले में ग्रामीण विकास मंत्रालय में उच्च स्तर पर बात की थी। इसके बाद प्राकृतिक आपदा तथा अन्य कारणों से आवास खो चुके लोगों के लिए आरक्षित रखी गई 5 प्रतिशत निधि से हाड़ौती के बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावितों को सहायता उपलब्ध करवाने की विशेष स्वीकृति जारी की गई।

कोटा में 6106, बारां में 4053 सम्पूर्ण हाड़ौती में 10268 लोगों को इस योजना के तहत पात्र माना गया गया है। इसमें कोटा जिले में 6106, बूंदी में 106 तथा बारां जिले में 4053 तथा झालावाड़ के भी कुछ परिवार चिन्हित किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: आध्यात्मिक सशक्तिकरण से दया और करुणा राष्ट्रीय अभियान का हुआ आगाज, लोकसभा अध्यक्ष ने कही यह बात 

आवास प्लस एप पर दर्ज होगी जानकारी

स्पीकर बिरला के प्रयासों से विशेष स्वीकृति जारी होने के बाद इन परिवारों की जानकारी दर्ज करने के लिए आवास प्लस एप पर भी विंडो को खोला गया है। कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ कलक्टरों को पत्र लिख पात्र परिवारों की जानकारी सात दिवस पर एप पर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।