10 साल में बिपाशा बसु की हॉटनेस में नहीं आई कोई कमी, फोटो शेयर करके लिखा कुछ ऐसा...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2019

बिपाशा बसु से ने जब से शादी की है तब से बॉलीवुड से दूरियां बना रखी हैं। बिपाशा की आखिरी फिल्म थी 'अलोन' जिसमें वो करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई थी। इस फिल्म के सेट पर ही बिपाशा को करण से प्यार हो गया और बिपाशा ने करण के साथ शादी कर ली। बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में 2002 में फिल्म 'राज' से धमाके दार एंट्री की थी। इस फिल्म ने बिपाशा को रातों रात स्टार बना दिया था। बिपाशा की फिल्म राज बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। उस समय ये पहली फिल्म थी जिसमें इस तरह के बॉल्ड सीन थें। फिल्म में डीनू मोरिया के साथ बिपाशा की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। बिपाशा बसु के बॉलीवुड में लगभग 17 साल कंप्लीट हो गये हैं।

इसे भी पढ़ें- फिल्म ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ की टीम से मिलीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

बिपाशा ने आपने बॉलीवुड सफर को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीर शेयर की हैं एक तस्वीर 2008 की हैं और दूसरी 2018 की। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता हैं कि वक्त के साथ बिपाशा कितनी बदल गई हैं।

इस दोनों तस्वीर में बिपाशा बेहद ही ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। वो अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती है इस लिए देखा जाए तो बिपाशा का फिगर पहले से और भी अच्छा हो गया गया हैं।

इसे भी पढ़ें- सपना चौधरी ने दिल्ली में लॉन्च किया अपनी डेब्यू फिल्म का ट्रेलर  

बिपाशा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वो अपने सोशल मीडिया अकांउट से अपने फैंस को अपडेट करती रहती हैं। 

 

प्रमुख खबरें

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान

सुशासन दिवस पर अटल जी को शीर्ष नेतृत्व का नमन, राष्ट्रपति-पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Karnataka: चित्रदुर्ग में लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत, CM और Dy CM ने जताया दुख

American citizens से 1.5 करोड़ डॉलर की ठगी के सिलसिले में व्यक्ति गिरफ्तार