मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे, केन्द्रीय मंत्रीयों सहित नेताओं ने दी बधाई

By दिनेश शुक्ल | Jul 02, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार जाने के बाद बनी भाजपा की शिवराज सरकार को 100 दिन पूरे हो गए है। 23 मार्च 2020 को शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। वही ठीक 101 दिन बाद भाजपा सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार गुरूवार को हो गया। सरकार को 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय मंत्रियों पंचायत एवं ग्रामीण विकास नरेंद्र सिंह तोमर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता थावर चंद गहलोत, संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य सांसदों, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायक गणों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ और दिग्विजय को सिंधिया की चेतावनी, टाइगर जिन्दा है !

गरीबों के कल्याण के लिए संबल योजना, किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने की योजना, ग्रामों के विकास की पंच परमेश्वर योजना को पुनः प्रारंभ किया गया। विद्यार्थियों को गत परीक्षाओं के अंकों के आधार पर अगली कक्षा में प्रवेश दिया गया (12वीं छोड़कर) तथा उन्हें ऑनलाइन शिक्षा के लिए 'टॉप पैरंट एप' एवं 'डिजी लैप' की सुविधा प्रदान की गई। महिला स्व सहायता समूहों को सशक्त करने के लिए 4 प्रतिशत ब्याज पर उन्हें ऋण देने की योजना बनाई गई, वहीं शहरी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बिना ब्याज के ऋण की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री ने हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी