स्कूल, कॉलेज के 100 मेधावी छात्रों को प्रधानमंत्री के बॉक्स से गणतंत्र दिवस परेड देखने का मिलेगा मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2021

नयी दिल्ली। स्कूल और कॉलेज के कम से कम 100 मेधावी छात्रों को मंगलवार को प्रधानमंत्री के बॉक्स से गणतंत्र दिवस परेड देखने का मौका मिलेगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने दी है। छात्रों को परेड के बाद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ बातचीत करने का भी मौका मिलेगा। शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘यह जानकारी साझा करते हुए खुशी है कि देशभर के मेधावी छात्रों को प्रधानमंत्री बॉक्स से गणतंत्र दिवस 2021 परेड देखने का मौका मिलेगा। उन्हें भारत के शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से मिलने और बातचीत करने का भी मौका मिलेगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 टीकाकरण पर झूठ और अफवाह को सही सूचना के जरिए शिकस्त देना होगा: PM मोदी 

अधिकारी ने कहा था कि एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम की वजह से 72 वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में वीरता पुरस्कार विजेताओं और बहादुरी पुरस्कार हासिल करने वाले बच्चों की परेड भी नहीं होगी। साथ ही, इस वर्ष आयोजन में कोई मुख्य अतिथि नहीं होगा। कोविड-19 संबंधी नियमों के चलते इस वर्ष, गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वालों की संख्या कम करके मात्र 401 कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत