मिजोरम में कोरोना के 101 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,893 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2020

आइजोल। मिजोरम में दो महीने के शिशु समेत कम से कम 101 और लोगों की जांच में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही उत्तरपूर्वी राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,893 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 71 आइजोल के हैं और 30 चम्फाई के हैं। उन्होंने कहा, “संक्रमण के नए मामलों में दो महीने का एक शिशु और सेना का एक कर्मी शामिल है।”

राज्य में एक दिन में संक्रमण के 101 मामले ऐसे समय सामने आए हैं जब नौ नवंबर तक कोविड-19 के प्रति जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है और आइजोल नगर निगम क्षेत्र में लॉकडाउन है। अधिकारी ने कहा कि मिजोरम में अभी कोविड-19 के 516 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 2,376 मरीज ठीक हो चुके हैं और महामारी से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Railway Projects और Semiconductor पर ₹2.19 लाख करोड़ का निवेश: Cabinet के इन 7 फैसलों से Industrial Growth को मिलेगी रफ्तार

ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी

भारत का USTR पर डबल अटैक, अमेरिका को अच्छे से ठोका

Punjab Congress का पावर गेम चरम पर: Channi-Bajwa मिले, Rahul Gandhi ने की बैठक