तीसरी लहर के बीच मुंबई से राहत भरी खबर, लगातार चौथे दिन मामलों में आई गिरावट

By अभिनय आकाश | Jan 11, 2022

बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि मुंबई में मंगलवार को 11,647 नए कोविड -19 मामले सामने आए हैं जबकि दो लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट सोमवार को 28 प्रतिशत से गिरकर 18.7 प्रतिशत हो गई। शहर में सक्रिय मामले बढ़कर 1,00,523 हो गए। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने के बाद लगातार चौथे दिन मुंबई में कोविड-19 के मामलों की संख्या में गिरावट जारी रही। सोमवार को शहर में 13,648 नए मामले सामने आए थे। इस बीच, धारावी ने मंगलवार को नए रिपोर्ट किए गए कोविड -19 मामलों में तेज गिरावट देखी। पिछले 24 घंटों में केवल 51 नए संक्रमण सामने आए।

मुंबई में टीकाकरण अभियान के पहले दिन कोविड-19 टीकों की कुल 10,698 एहतियाती या बूस्टर खुराक दी गई। कुल खुराक में से, 5,249 स्वास्थ्य कर्मियों को, 1,823 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को और 3,626 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को सहरुग्णता के साथ दी गई। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।