कोच्चि में भोजन विषाक्तता के कारण 12 प्रवासी श्रमिक अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2025

कोच्चि में भोजन विषाक्तता के एक मामले में 12 प्रवासी श्रमिकों को एक सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रमिकों को अपराह्न में दस्त और उल्टी जैसी शिकायत होने लगी जिसके बादउन्हें त्रिपुणितुरा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, बाद में उन्हें कलमश्शेरी में एर्नाकुलम सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेजा गया और रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि घर पर बने भोजन का सेवन करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. गणेश मोहन ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

प्रमुख खबरें

BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया झूठ

दिल्ली-एनसीआर में दम घुट रहा! Google Maps देगा रियल-टाइम AQI की जानकारी, बाहर निकलने से पहले जान लें

Manickam Tagore का विवादित बयान, RSS की तुलना अल-कायदा से की

Bangladesh में जारी हिंसा के बीच अंतरिम सरकार पर Sheikh Hasina का बड़ा हमला, जानें क्या कहा?