अंडमान में कोविड-19 के 12 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 7,406 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को कोविड-19 के 12 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 7,406 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नए मामलों में 10 की पुष्टि संक्रमित मरीज के संपर्क में आये लोगों की पहचान के दौरान हुई और हवाईअड्डा पर विमान से आए यात्रिायों की जांच के दौरान दो यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। केंद्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है, इसके बाद ही उन्हें द्वीपसमूह में प्रवेश की अनुमति होगी।

इसे भी पढ़ें: रूस से प्राप्त डोपिंग जुर्माना का उपयोग विश्व चैंपियनशिप की इनामी राशि में किया जाएगा

केंद्र शासित प्रदेश में तीन जिले हैं। उन्होंने बताया कि 15 और लोग इस बीमारी से उबर गए, जिससे अब तक संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 7,177 हो गयी है। कोविड-19 से मृतक संख्या 127 है। प्रशासन ने अब तक 4,01,769 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.84 प्रतिशत है। अब तक 1,37,444 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है। इनमें 1,19,899 लोगों को टीके की पहली खुराक और 17,545 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। केंद्र शासित प्रदेश की कुल आबादी चार लाख है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप