अध्यापक की पिटाई से 12 वर्षीय छात्र की मौत नाराज परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2022

नोएडा में बंबावड़ गांव स्थित एक निजी स्कूल के अध्यापक की कथित पिटाई से हुई 12 वर्षीय छात्र की मौत से नाराज परिजनों ने बुधवार को बादलपुर कोतवाली का घेराव कर स्कूल प्रबंधक को भी गिरफ्तार करने की मांग की। उनका आरोप था कि पिटाई के बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्र को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जिस कारण उसकी मौत हुई।

इसे भी पढ़ें: केरल: मानव बलि मामले में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 12 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

उनका आरोप था कि अध्यापक की पिटाई से पहले स्कूल प्रबंधक ने भी छात्र के साथ मारपीट की थी, लेकिन घायल होने के बाद भी उसका उपचार नहीं कराया गया। रिश्तेदारों के अनुसार इससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद संबंधित अध्यापक के खिलाफ शिकायत की गयी थी और मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में पीड़ित परिवार या कोई अन्य लिखित शिकायत देता है तो स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार