By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020
संक्रमण को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को रिक्शा और ऑटो चालकों की जांच कराई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक ओहरी ने बताया कि कोविड-19को रोकने के लिए ऑटोतथा साइकिल रिक्शा चलाने वालों की आज संक्रमण की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कुछ लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है।