उत्तर प्रदेश में कोरोना के 1268 नए मामले, कुल 3,40,411 सैम्पल की जांच की गयी

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 03, 2021

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,40,411 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,04,05,030 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1,268 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक 16,48,771 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 25,546 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 14,581 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पॉजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत कम तथा कुल पॉजिटिविटी दर 3.4 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.3 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,91,386 क्षेत्रों में 6,42,137 टीम दिवस के माध्यम से 3,56,71,279 घरों के 17,15,49,364 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: जलशक्ति मंत्री ने कहा- बाढ़ परियोजनाओं के कार्यों में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

प्रसाद ने बताया कि अगले सोमवार से समस्त जनपद के महिला चिकित्सालय तथा संयुक्त चिकित्सालय में दो स्पेशल सेन्टर केवल महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किया जायेगा। इन महिला स्पेशल वैक्सीनेशन बूथों के स्थापित हो जाने से महिलाओं की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते हैं।  

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ

Lithium-ion Battery मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई रफ्तार, 85 मशीनों पर सरकार ने दी Customs Duty में छूट

9 साल की अमायरा की मौत से पहले क्लास में क्या हुआ था? परिवार ने कहा- वो रोती रही, कोई नहीं सुन रहा था...और फिर

China में कुछ बड़ा होने वाला है, 2 वफादारों को मिली सेना की कमान