13 साल की भारतीय लड़की 120 भाषाओं में गाती है गाना, जीता ग्लोबल अवार्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2020

दुबई। दुबई में तेरह वर्षीय एक भारतीय लड़की को एक संगीत समारोह में सर्वाधिक भाषाओं में और सबसे लंबे समय तक गाने के लिए ‘100 ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड’ प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़ें: मुम्बई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ 7 और गवाहों ने दी गवाही

खलीज टाइम की खबर के अनुसार दुबई के इंडियन हाईस्कूल की छात्रा सुचेता सतीश 120 भाषाओं में गा सकती है।सुचेता ने खलीज टाइम से कहा कि मुझे मेरे दो कीर्तिमानों के लिए पुरस्कार दिया गया। एक में मैंने एक कंसर्ट में सर्वाधिक भाषाओं में गाने का कीर्तिमान बनाया और दूसरा कीर्तिमान सबसे लंबे समय तक सीधे प्रसारण में गाने का था। मैंने ये कीर्तिमान बारह साल की उम्र में दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सभागार में बनाए थे जब मैंने 102 भाषाओं में छह घंटे से अधिक समय तक गाया था।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प का दावा, दिल्ली और लंदन आंतकी हमलों के षड्यंत्र में शामिल था कासिम सुलेमानी

इस लड़की ने हाल में मलयालम सुपरस्टार मम्मूटी और अभिनेता उन्नी मुकुंदन की उपस्थिति में अपना दूसरा एल्बम ‘या हबीबी’ जारी किया था। गायन के साथ पढ़ाई जारी रखने के बारे पूछे गए सवाल पर सुचेता ने कहा कि मैंने प्रतिदिन रियाज करने का नियम बनाया है और भगवान की कृपा से बिना पढ़ाई को प्रभावित किए मैं ऐसा कर पाती हूँ। मीडिया खबर के अनुसार ‘100 ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड’ डॉ अबुल कलाम इंटरनेशनल फॉउंडेशन और ए आर रहमान द्वारा सहायता प्राप्त है। यह पुरस्कार कई श्रेणियों में प्रतिभावान बच्चों को दिया जाता है।

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल