रूस के हमले में 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए : यूक्रेन के राष्ट्रपति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं। जेलेंस्की ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो संदेश में इन लोगों को ‘‘योद्धा’’ बताया। उन्होंने कहा कि हमले में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस का दावा है कि वह केवल सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है लेकिन आवासीय क्षेत्रों पर भी हमला किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारी गिरावट के बाद हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला

उन्होंने कहा, ‘‘ वे लोगों को मार रहे हैं और शहरी इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। यह गलत है और इसकी माफी कभी नहीं मिलेगी।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि ओडेसा क्षेत्र के जमीनयी द्वीप के सभी सीमा रक्षक बृहस्पतिवार को मारे गए। यूक्रेन की सीमा सुरक्षा सेवा ने तड़के बताया कि रूस ने द्वीप को अपने कब्जे में ले लिया है।

प्रमुख खबरें

Dakshina Kannada में पुलिस कांस्टेबल की कार से टक्कर होने के कारण मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

CM Dhami ने नववर्ष के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

संतों की आपत्तियों के बाद Sunny Leone का मथुरा में कार्यक्रम रद्द

Delhi Cabinet ने दिल्ली जन विश्वास विधेयक को मंजूरी दी