राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक के आरोप में 14 पुलिसकर्मी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

ग्वालियर। भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को दो जिलों के 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सिंधिया के सुरक्षा में चूक रविवार को उस समय हुई जब वह दिल्ली से ग्वालियर आ रहे थे। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने सोमवार को पीटीआई-को बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक को लेकर 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मियों में मुरैना जिले के नौ और ग्वालियर जिले के पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार में अनलॉक-3 की गाइडलाइन जारी, इस बार मिल रही है ये बड़ी राहत

इस कारण सिंधिया ग्वालियर में बिना पुलिस ‘एस्कार्ट’ दल के आए क्योंकि मुरैना पुलिस द्वारा सिंधिया के वाहन की सूचना ग्वालियर पुलिस को नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में हुई इस चूक के बाद लापरवाही में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत