भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक को संबोधित करेंगे

BJP National President Nadda

भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता मनोज यादव ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर कुछ किसान संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा फैलायी जा रही गलत सूचना का जवाब देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

नयी दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को पार्टी के किसान मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता मनोज यादव ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर कुछ किसान संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा फैलायी जा रही गलत सूचना का जवाब देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बयान, कोविड-19 के चलते इस बार सांकेतिक रहेगी अमरनाथ यात्रा

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले कई महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। यादव ने कहा कि यह कानून किसानों को बिचौलियों से निजात दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़