CWG 2022: एथलीटों को दिया गया तोहफा, 6500 खिलाड़ियों के लिए ऑर्डर किए गए 1.5 लाख कंडोम

By प्रिया मिश्रा | Jul 30, 2022

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के खिलाड़ियों से खेल गांव भरने लगा है। कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजकों ने बर्मिंघम में होने वाले आगामी टूर्नामेंट में सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा देने के लिए लगभग 150,000 कंडोम की व्यवस्था भी की है। यह संख्या  टोक्यो ओलंपिक में दिए गए कंडोम से भी काफी अधिक है। खेल गाँव में दुनियाभर के कई एथलीटों ने एक-दूसरे के साथ सेक्स किया, यह बात आज लगभग सभी जानते हैं। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बर्मिंघम में हो रहा है। यह 29 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें: अपने नौकर पर आया इस पाकिस्तानी महिला का दिल, खुद किया प्रपोज़ और फिर कर ली शादी

बर्मिंघम सिटी काउंसिल के स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ कार्ल बेस ने कहा, "हमने राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति से मुलाकात की। हमें लगा कि गर्भनिरोधक की आवश्यकता है। यह मुश्किल नहीं होगा।" गौरतलब है कि पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 160,000 कंडोम बांटे गए थे। ओलिंपिक पर नजर डालें तो कॉमनवेल्थ काफी पीछे है। हालांकि, कंडोम की कुल संख्या में अंतर सिर्फ 10,000 का ही है। इससे समझा जा सकता है कि बर्मिंघम के सेक्स मैराथन में खिलाडियों के लिए कंडोम की कितनी जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर