दिल्ली में कोरोना के 1550 नए मामले, वैक्सीनेशन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

By अंकित सिंह | May 24, 2021

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 1550 नए मामले सामने आए हैं। लगभग 2 महीने के बाद संक्रमण में सबसे कम बढ़त देखी जा रही है। हालांकि मौत के मामले अब भी ज्यादा हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पिछले 24 घंटे में 207 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 4375 लोग रिकवर हुए हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले 14,18,418 है, जबकि कुल रिकवरी 13,70,431 है। अब तक 23,409 लोगों की मृत्यु हुई है और सक्रिय मामलों की संख्या 24578 है। इन सब के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमेरिकी कंपनी फाइजर और मॉडर्ना ने दिल्ली सरकार को टीके बेचने से मना कर दिया है क्योंकि वे केंद्र से सीधे तौर पर बात करना चाहती हैं। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने फाइजर और मॉडर्ना के साथ बात की थी। उन्होंने कहा कि वे हमें टीके नहीं देंगे और सीधे केंद्र के साथ वार्ता करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं केंद्र सरकार से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि इन कंपनियों के साथ बात कर टीकों का आयात करें और उन्हें राज्यों के बीच वितरित करें।’’ केजरीवाल की टिप्पणी के एक दिन पहले पंजाब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि मॉडर्ना ने सीधे राज्य सरकार को टीके देने से इनकार करते हुए कहा है वह केवल केंद्र के साथ बात करेगी। केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर धीरे-धीरे घट रही है और दिल्ली सरकार तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुट चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने चीन से 6,000 ऑक्सीजन सिलेंडर आयात किये हैं। तीन डिपो तैयार किए जा रहे हैं, जहां दो-दो हजार सिलेंडर होंगे। तीसरी लहर में इनका इस्तेमाल होगा। विदेश मंत्रालय और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने इसमें बहुत मदद की, वरना यह संभव नहीं होता।’’ 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े