मध्य प्रदेश के 35 लाख किसानों के खाते में 18 दिसंबर को डाले जाएंगे 1600 करोड़ रुपए: चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2020

जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि प्रदेश के जिन 35 लाख किसानों की फसल खराब हो गई है, उनके खातों में 18 दिसंबर को फसल बीमा दावे के 1600 करोड़ रुपये डाले जाएंगे। चौहान ने जबलपुर में भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। यह सम्मेलन नये कृषि कानूनों के प्रति जागरुकता लाने के लिए आयोजित किया गया था। चौहान ने कहा,‘‘इस वर्ष मार्च में प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर जब हमने फाइलें देखी, तो पता चला कि 15 महीने की कांग्रेस नीत पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने फसल बीमा के प्रीमियम के 2200 करोड़ जमा नहीं किए, जिससे किसानों को लाभ नहीं मिला। ये किसानों के साथ पाप है कि नहीं?’’ 

इसे भी पढ़ें: SC के सुझाव पर बोले प्रदर्शनकारी किसान नेता, नयी समिति बनाना कोई समाधान नहीं 

चौहान ने कहा, ‘‘अभी 18 तारीख के दिन 35 लाख किसानों के खाते में, जिनकी फसलों को नुकसान हुआ था, 1600 करोड़ रूपया डाले जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या कभी कमलनाथ ने किसानों के खातों में पैसे डाले थे? अब ये किसानों की बात कर रहे हैं।’’ चौहान ने कहा कि नये कृषि कानून किसानों के जीवन को बदलने वाले हैं। उनके हित में हैं, लेकिन कांग्रेसी व अन्य विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं