झारखंड में कोरोना संक्रमण के 167 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2020

रांची। झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 167 नए मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 1,09,151 हो गई है। इसी अवधि में महामारी से एक और व्यक्ति की मौत के बाद राज्य में कोविड-19 से मौत के कुल मामलों की संख्या 964 हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 4,006 नए मामले, 86 मरीजों की मौत

स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटो में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई जिससे राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 964तक पहुंच गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि इसी अवधि में राज्य में संक्रमण के 167 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 1,09,151 हो गई है। राज्य में अब तक 1,06,171 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं और 2016अन्य का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

प्रमुख खबरें

Dhuandhar Falls और जादुई चट्टानें, भेड़ाघाट का वो रहस्यमयी सफर जहां आज भी मिलते हैं Dinosaur Eggs

Festive Season में बाहर की मिठाई छोड़ें, शुद्धता के साथ घर पर मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट Laung Lata Mithai

शिवराज का चिदंबरम पर पलटवार: कांग्रेस ने ही बिगाड़ा One Nation, One Election का सिस्टम

Kangana की जवानी पर सवाल उठाना Baba Ramdev को पड़ा भारी, Ranaut के करारे जवाब से सन्न रह गये Yoga Guru