दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 4,006 नए मामले, 86 मरीजों की मौत
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 1 2020 7:41PM
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से 86 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9,260 पर पहुंच गई।
नयी दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,006 नए मामले सामने आए जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 5.74 लाख से अधिक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से 86 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9,260 पर पहुंच गई।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार संक्रमण की दर 6.85 प्रतिशत है। बुलेटिन में कहा गया कि अभी दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 31,769 है। इसके अनुसार नए मामलों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,74,380 हो गई है।दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में 4,006 नए कोविड-19 मामले, 5,036 रिकवरी और 86 मौतें दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
कुल मामले 5,74,380 हो गए हैं जिसमें 5,33,351 रिकवरी, 9,260 मौतें और 31,769 सक्रिय मामले शामिल हैं। pic.twitter.com/FF3EJ9cyEo
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़