169 नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों से पीएम मोदी करेंगे मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 169 नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों से मंगलवार को मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इन अधिकारियों ने एक जुलाई से तीन महीने के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सहायक सचिवों के तौर पर कार्यभार संभाला है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री 2017 बैच के 169 आईएएस अधिकारियों से मंगलवार को बातचीत करेंगे। इन अधिकारियों की ये नियुक्तियां केंद्र सरकार की एक अनूठी पहल के तौर पर की गई हैं ताकि केंद्र में नौकरशाहों को उनके राज्य कैडरों में जाने से पहले निखारा जा सके।

प्रमुख खबरें

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात

Women Asia Cup Final में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 8वीं बार जीता खिताब

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्