UP में कोरोना के 179 नए मामले दर्ज, एक्टिव केस की संख्या में भी गिरावट

By प्रेस विज्ञप्ति | May 11, 2022

लखनऊ। प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का ही असर है कि 24 करोड़ आबादी वाले प्रदेश में एक्टिव केस की संख्‍या में इजाफा होने के बाद भी अस्‍पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्‍या न के बराबर है। सं‍क्रमित मरीजों को उनके घर पर ही सारी सेवाएं सरकार की ओर से पहुंचाई जा रही हैं। संक्रमितों की 24 घटें की मॉनिटरिंग, दवाओं की उपलब्‍धता, टेस्‍ट, सैनिटाइजेशन के साथ ही उस इलाके में कोविड गाइडलाइन का पालन कड़ाई से कराया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि प्रदेश के हालात बेहतर हैं। बीते 07 मई को प्रदेश में 2000 से अधिक एक्टिव केस थे लेकिन एक बार फिर से नए केस की संख्या में कमी देखी जा रही है। 

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उच्‍चस्‍तरीय बैठक में आला अधिकारियों को टेस्टिंग की संख्या को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि जिन जिलों में दहाई अंक में नए केस की पुष्टि हो रही है वहां कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने आला अधिकारियों से कहा कि जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य करें और इसका प्रभावी अनुपालन कराएं। 18 से अधिक आयु की पूरी आबादी को दी जा चुकी कम से कम एक डोज उत्तर प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 31 करोड़ 85 लाख डोज दी जा चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: मानसिक मंदित महिलाओं के लिए गृह की होगी स्‍थापना, लखनऊ में 100-100 बेड की क्षमता के 02 गृहों का होगा संचालन 

11 करोड़ 23 लाख से अधिक कोविड टेस्ट भी किए जा चुके हैं। 18 से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है, जबकि 89.86 प्रतिशत वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 95.85 प्रतिशत से अधिक किशोरों को पहली खुराक और 69.80 प्रतिशत से किशोरों को दोनों डोज दी जा चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग में 70 प्रतिशत से अधिक बच्चे टीकाकवर पा चुके हैं। जिनको दूसरी डोज लगाया जाना भी शुरू हो चुका है।

प्रमुख खबरें

Fake Intelligence से बढ़कर है खतरा, Strait of Hormuz पर Donald Trump के दावे को Araghchi ने नकारा

Hariyali Teej 2026: समृद्ध परंपराओं, प्रकृति-प्रेम और दांपत्य जीवन की पवित्रता का अनुपम उत्सव है हरियाली तीज

Bangladesh Politics: Mirza Fakhrul Islam Alamgir बने BNP के राष्ट्रपति उम्मीदवार, Shahabuddin की लेंगे जगह

Skin Care: गुलाब जल या चावल का पानी, जानिए आपकी स्किन के लिए क्या है बेहतर