जब्त ब्रिटिश जहाज पर सवार 18 भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के प्रयास तेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

नयी दिल्ली। ईरान द्वारा जब्त ब्रिटिश टैंकर के चालक दल के सदस्यों में शुमार 18 भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के प्रयासों में तेजी लाते हुये भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने यहां ईरानी राजदूत अली चेगेनी ने मुलाकात की। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि तेहरान में भारतीय राजदूत ने इस मामले में ईरानी विदेश मंत्री के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। ब्रिटिश टैंकर स्टेना इम्पेरो के चालक दल में कुल 23 लोग हैं जिनमें 18 भारतीय हैं। इस टैंकर और चालक दल को हरमुज़ की खाड़ी के इलाके में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने पांच दिन पहले हिरासत में ले लिया था। ईरान का आरोप है कि इस टैंकर ने अंतरराष्ट्रीय नौवहन नियमों का उल्लंघन किया है। 

मुरलीधरन ने एक ट्वीट में कहा कि स्टेना इम्पेरो के चालक दल के सदस्यों में शामिल भारतीयों की सुरक्षित जल्द रिहाई के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश सचिव ने कल दिल्ली में ईरानी राजदूत से भेंट की है। तेहरान में भारतीय राजदूत भी ईरानी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सकारात्मक बैठक कर रहे हैं। मुरलीधरन ने कहा कि लंदन में भारतीय उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार भारतीयों तक राजनयिक पहुंच की उम्मीद है। विदेश राज्य मंत्री ने ट्वीट में एक दूसरे जहाज वीएलसीसी ग्रेस वन पर स्थिति स्पष्ट करतेहुये कहा कि इसके चालक दल के 24 भारतीयों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया था पर बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। लंदन में भारतीय मिशन को शाम तक उनसे संपर्क होने की उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

Ram Mandir CEO Selection: दान विवाद के बीच 5300 आवेदकों में से 18 Shortlisted, इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

Lok Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने पेश किए 4 Bill, कार्यवाही हुई स्थगित

पुतिन ने जमीन के सीने पर दिखा दी अपनी ताकत, धड़धड़ाते हुए भारत में ट्रेन लेकर आने वाला है दोस्त रूस! चीन हैरान, अमेरिका परेशान

Uttarakhand: Dhami सरकार की दूरदर्शी रणनीति, आपदा के बाद पुनर्वास और बेहतर भविष्य की तैयारी