सैनिक ने रक्षा मंत्री को सरेआम डांट दिया, Video देख भारत समेत हिल जाएगी दुनिया!

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2026

अमेरिका में जो हुआ है उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया। भारत के वामपंथियों और पत्थरबाजों को यह खबर जरूर देखनी चाहिए क्योंकि अमेरिका में शहीद हो चुके सैनिकों का अपमान देखकर एक सैनिक ने सरेआम अपने ही रक्षा मंत्री को धमका दिया। यह सैनिक जिस तरह से डिफेंस मिनिस्टर पर चिल्लाया वो दिखाता है कि व्यक्ति चाहे कितना भी ताकतवर क्यों ना हो लेकिन अगर वो सेना का मजाक उड़ाता है तो उसे सरेआम टोकना जरूरी है। दरअसल 11 नवंबर को अमेरिका में वेटरेंस डे के दिन एक कार्यक्रम के दौरान दिलचस्प घटना हुई। ये घटना वर्जीनिया स्थित टॉम ऑफ द अननोन सोल्जर पर हुई। आपको बता दें कि टॉम ऑफ द अननोन सोल्जर उन अज्ञात अमेरिकी सैनिकों की याद में बनाया गया है जो युद्ध में शहीद हो गए लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी। इसे अमेरिका के सबसे पवित्र स्मारकों में गिना जाता है। यहां 1948 से 24 घंटे सेना का पहरा रहता है और इसी स्मारक पर शोर करना या हंसना सख्त मना है। मगर हंसने की यही गलती अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेग्सेथ ने कर दी। पीट हेक्सेथ अपनी पत्नी और वरिष्ठ सलाहकारों के साथ स्मारक की सीढ़ियों पर फोटो खिंचवाने आए थे। 

इसे भी पढ़ें: Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड


फोटो खिंचवाने के बाद ग्रुप के लोग आपस में कुछ बात करने लगे। इसी बीच किसी की जोर से हंसने की आवाज आई जिसके बाद वहां पहरा दे रहे एक अमेरिकी सैनिक ने अपनी गश्त को रोक दिया और डिफेंस मिनिस्टर पीट हेक्सेथ और उनके साथ खड़े लोगों को तेज आवाज में चेतावनी दी। इस सैनिक ने कहा कि सभी विजिटर्स हर समय शांति और सम्मान का माहौल बनाए रखें। सैनिक की यह चेतावनी सुनकर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेक्सेथ और उनके सलाहकार चौंक गए। वह सभी अचानक वहां से निकल गए। आप पहले यह वीडियो देखिए। उसके बाद आपको बताएंगे कि रक्षा मंत्री को धमकाने वाले इस सैनिक के साथ क्या हुआ। बहरहाल इस घटना के बाद पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता श पारनेल ने बयान जारी करके सैनिक की तारीफ की है। अमेरिकी लोग भी इस सैनिक की तारीफ कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि रक्षा मंत्री पीट हेक्सेथ को स्मारक के पास हंसना नहीं चाहिए था। उन्होंने मर्यादा तोड़ी लेकिन इस सैनिक ने सभी को उनकी मर्यादा याद दिला दी। 

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू