चक्रवाती तूफान में फंसे पी305 से 261 लोगों में से अब तक 186 को बचाया गया, 26 लोगों के शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2021

मुंबई। अरब सागर में चार दिन पहले डूबे बजरे पर मौजूद लोगों में से 49 अब भी लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए घने अंधेरे के बीच नौसेना का तलाश एवं बचाव अभियान रात भर चला। हालांकि इन लोगों के जीवित बचे होने की संभावना बृहस्पतिवार तक क्षीण हो चुकी थी। उल्लेखनीय है कि बजरा पी305 चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण मुंबई के तट से कुछ दूरी पर सागर में फंस गया था और फिर डूब गया था। नौसेना ने बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर तैनात किए और हवाई मार्ग से तलाश एवं बचाव अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें: देश में सभी वयस्कों को साल के अंत तक लग जाएगा कोविड रोधी टीका : हर्षवर्धन

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नौसेना का तलाश एवं बचाव अभियान आज चौथे दिन भी जारी है। नौसेना के पोत तथा विमान पी305 पर मौजूद लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह बजरा मुंबई तट से 35 समुद्री मील दूर पर डूब गया था।’’ उन्होंने बताया कि नौसेना का एक अन्य पोत आईएनएस तलवार भी इस अभियान में मदद कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.