मध्‍य प्रदेश को मिले सात कंपनियों से 1.88 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन

By दिनेश शुक्ल | Apr 26, 2021

भोपाल। प्रदेश में अब तक सात विभिन्न कंपनियों से रेमडेसिविर इंजेक्शन के एक लाख 88 हजार से अधिक डोज प्राप्त हुए हैं। शनिवार को निजी सप्लाई के 10 हजार 940 डोज जिलों को वितरित भी किए जा चुके हैं। उक्‍त जानकारी मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रविवार को दी गई। चौहान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रदत्त स्वीकृति के अनुसार 30 अप्रैल तक मध्य प्रदेश को इन्जेशन के 95 हजार डोज प्राप्त होने की सम्भावना है। प्रदेश के लिए इस कोटे को बढ़ाकर एक लाख 50 हजार डोज करने का अनुरोध भारत सरकार से किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मध्‍य प्रदेश में होगी अब माइक्रो कंटेनमेंट एरिया की नीति लागू

उल्‍लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में कोरोना के नये मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे, इनमें निरंतरता बनी हुई है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 13,601 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 92 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 04 लाख, 99 हजार 304 और मृतकों की संख्या 5,133 हो गई है। संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार के पार पहुंच गया है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं मरीजों के उपचार के लिये राज्य शासन अपनी ओर से कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रहा है। प्रदेश में लगातार आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों के साथ रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Congress बनी नाराज फूफा, BJP बोली- UPI और Digital Payment पर फैलाया जा रहा है Fake Narrative

Gulzar Singh Suicide Case: पंजाब पुलिस की SIT जांच पर सवाल, हाई कोर्ट मांगी स्टेटस रिपोर्ट

UCC पर रुख तय करने से पहले कानून की समीक्षा करेगी JD(U), Nitish Kumar ने बुलाई बैठक

Trinetra Ganesh Temple: Ranthambore के Trinetra Ganesh को चिट्ठी लिखकर अपनी मनोकामना भेजते हैं श्रद्धालु