मध्य प्रदेश में कोरोना के 1885 नये मामले, 09 लोगों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Mar 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नये मामलों में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1885 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 09 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 82 हजार 174 और मृतकों की संख्या 3928 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन में दी गई। राज्य में इस वर्ष 2021 में पहली बार नये संक्रमितों का आंकड़ा 1800 के पार पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर पर खनिज समृद्ध राज्यों में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य

बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 27,302 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1885 पॉजिटिव और 25,417 रिपोर्ट निगेटिव आईं, जबकि 174 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 6.9 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2,80,289 से बढ़कर 2,82,174 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 65,957, भोपाल-48,604, जबलपुर 18,050, ग्वालियर 17,140, सागर 5976, खरगौन 6007, उज्जैन 5665, रतलाम-5351, रीवा-4337, धार-4305, बैतूल-4326, होशंगाबाद-4011, विदिशा-3862, शिवपुरी-3722, नरसिंहपुर-3690, सतना-3620, छिंदवाड़ा-3504, बालाघाट-3360, मुरैना 3270, नीमच 3216, बड़वानी 3208, देवास-3130, मंदसौर-3104, शहडोल 3083, दमोह-3018, सीहोर-2983, झाबुआ-2701, खंडवा-2656, रायसेन-2631, राजगढ़-2620, कटनी-2358, हरदा-2219, सीधी-2209, अनूपपुर-2152, छतरपुर-2131, सिंगरौली-2025, दतिया-1968, शाजापुर-1945, सिवनी-1684, गुना-1658, श्योपुर-1610, भिण्ड-1517, अलीराजपुर-1386, उमरिया-1365, टीकमगढ़-1355, मंडला-1287, बुरहानपुर-1305, पन्ना-1222, अशोकनगर-1166, डिंडौरी-1095, निवाड़ी-696 और आगरमालवा-712 मरीज शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को चलते होली के त्यौहार को अपने घरों तक सीमित करना जरूरी : शिवराज सिंह चौहान

राज्य में आज कोरोना से 09 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के दो और भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, खरगौन, रतलाम, छिंदवाड़ा व शाजापुर जिले के एक-एक मरीज शामिल है। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 3919 से बढ़कर 3928 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 949, भोपाल 627, ग्वालियर-235, जबलपुर-254, खरगौन-114, सागर-153, उज्जैन 108, रतलाम-86, धार-59, रीवा-35, होशंगाबाद-61, शिवपुरी-30, विदिशा-72, नरसिंहपुर-30, सतना-42, मुरैना-29, बैतूल-80, बालाघाट-14, शहडोल-30, नीमच-37, देवास-27, बड़वानी-31, छिंदवाड़ा-53, सीहोर-48, दमोह-93, मंदसौर-36, झाबुआ-27, रायसेन-46, राजगढ़-70, खंडवा-65, कटनी-21, हरदा-37, छतरपुर-32, अनूपपुर-15, सीधी-13, सिंगरौली-26, दतिया-20, शाजापुर-24, सिवनी-10, भिण्ड-10, गुना-26, श्योपुर-16, टीकमगढ़-27, अलीराजपुर-16, उमरिया-19, मंडला-10, अशोकनगर-17, पन्ना-04, डिंडौरी-01, बुरहानपुर-30, निवाड़ी-03 और आगरमालवा-10 व्यक्ति शामिल है।

इसे भी पढ़ें: पाँच राज्यों में होने वाले चुनाव यह तय करेंगे कि कौन अवसरवादी है और कौन राष्ट्रवादी- जीतू पटवारी

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 2,67,242 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 919 मरीज गुरुवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण 10,047 से बढ़कर 11,004 हो गए हैं। बता दें कि मप्र में फरवरी के दूसरे सप्ताह में सक्रिय प्रकरण एक हजार के नीचे पहुंच गए थे, लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये मामले अधिक संख्या में आने के कारण यहां सक्रिय प्रकरण लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब यह संख्या 11 हजार के पार पहुंच गई है।गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इस साल 2021 में एक जनवरी को सबसे ज्यादा 780 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद लगातार नये संक्रमितों की संख्या बढ़ते हुए अब 1800 के पार पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को यहां 1712 नये संक्रमित मिले थे।

प्रमुख खबरें

Bhopal Dowry Case: नम आंखों से Tvisha Sharma को अंतिम विदाई, पिता बोले- न्याय का इंतजार

Glowing Skin का Secret है सही pH Balance, एक्सपर्ट से समझें Healthy Skin का पूरा साइंस

S. Jaishankar से वार्ता के बाद बोले Marco Rubio- भारत संग ऐतिहासिक Trade Deal जल्द होगी

Falta Assembly सीट पर BJP का भगवा परचम, Debangshu Panda ने 1 लाख वोटों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत