पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,897 नए मामले सामने आए, पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,897 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्याबढ़ कर 1,52,213 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य निदेशक जी. श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान कोविड के पांच रोगियों की मौत हो जाने पर मृतकों की संख्या बढ़कर 1,906 पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चतुर्वेदी ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र, लघु बचत योजनाओं में ब्याज दरें बढ़ाने की मांग की

बीते 24 घंटे के दौरान 1,264 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 1,34,611 हो गई है। संक्रमण की दर 39.51 प्रतिशत, मृत्युदर 1.25 प्रतिशत और संक्रमण से उबरने की दर 88.44 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश