उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़

Illegal arms

मुजफ्फरनगर में खतौली थाना क्षेत्र के बुढाना बाईपास रोड पर एक अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र)। मुजफ्फरनगर में खतौली थाना क्षेत्र के बुढाना बाईपास रोड पर एक अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात छापेमारी के दौरान 16 पिस्तौल, 11 बैरल और कई अर्धनिर्मित पिस्तौल जब्त की गईं।

इसे भी पढ़ें: चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के लापता लड़के का लगाया पता, भारतीय सेना लगातार कर रही संपर्क

इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह छापेमारी उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माताओं को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी। नयी मंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भी एक हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ कर कई हथियार बरामद किए गए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़