UP में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19 नये मामले आये, कुल 7,55,39,756 सैम्पल की जांच की गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,21,226 सैम्पल की जांच की गयी है। 1,20,353 सैम्पल आरटीपीसीआर जांच के लिए विभिन्न जनपदों से भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 7,55,39,756 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19 नये मामले आये हैं। प्रदेश के 34 जनपदों में कोविड का कोई एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 16 तथा अब तक कुल 16,86,538 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 182 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 139 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3 करोड़ 58 लाख से अधिक घरों के सवा 17 करोड़ जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस प्रशिक्षण से पराक्रम महाभियान के दूसरे चरण में 30 हजार पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेगी

प्रदेश में जलभराव व जलजनित रोग डेंगू, मलेरिया आदि बिमारियों से बचाव के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों से जागरूक रहने की अपील की जा रही है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान