उत्तर प्रदेश में कोरोना के 1,955 सक्रिय मामले, अब तक 123 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2020

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में इस समय कोविड-19 के 1,955 सक्रिय मामले हैं और इस महामारीसे अब तक 123 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, सक्रिय मामलों की संख्या 1,955 मामले है। कुल 2,918 लोग ठीक होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं। विगत 24 घंटे में संक्रमण के 269 प्रकरण सामने आए और अब तक इस संक्रमण से 123 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक संक्रमण के कुल 4,996 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि किसी संक्रमित के संपर्क में आए या निगरानी में संदिग्ध पाए गए 12, 427 लोगों को पृथक-वास केन्द्रों पर रखा गया है। प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को पहली बार नमूना जांच का आंकड़ा सात हजार को पार कर गया और कुल 7,179 नमूनों की जांच की गयी। कुल 558 पूल जांच के लिए लगाए गए और इनमें से 65 लोग संक्रमित निकले। उन्होंने बताया कि हॉटस्पाट और अन्य क्षेत्रों में लगातार सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। कुल 67 लाख 64 हजार 24 घरों में तीन करोड़ 38 लाख 77 हजार से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। प्रमुख सचिव ने कहा कि आरोग्य सेतु एप का लगातार उपयोग किया जा रहा है और जो अलर्ट प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें जिलों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा जिन्हें अलर्ट आता है, ऐसे 23, 780 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से फोन किया गया है। इनमें से 71 लोगों ने बताया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनका इलाज विभिन्न चिकित्सालयों में चल रहा है। कुल 41 लोगों ने बताया कि वे ठीक हो चुके हैं और 326 इस समय पृथक-वास केन्द्रों में हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से प्रवासी कामगार भारी संख्या में प्रदेश में लौट रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने कोरोना से निपटने में केरल के प्रयासों के सराहा, महाराष्ट्र की निंदा की

प्रमुख खबरें

Devendra Fadnavis बोले, संविधान और लोकतंत्र ने मुझे CM बनाया, Nagpur में युवाओं से संवाद

Kishore Kumar का अद्भुत करिशमा! एक सांस में गाया था यह Iconic Song, 56 साल से अमर

CRPF Jawan की Bihar के Rohtas में सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार के 4 लोग घायल

Dhar Road Accident: बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत, बच्ची अस्पताल में भर्ती