घाटी में इंटरनेट बंद होने के बावजूद गिलानी ने किया था ट्वीट, BSNL के 2 अधिकारी निलंबित

By अनुराग गुप्ता | Aug 19, 2019

श्रीनगर। मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद घाटी में मोबाइल, इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी गई थी ताकि क्षेत्र के हालात न बिगड़े। इसके बावजूद अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को इंटरनेट की सेवा मिलती रही और उन्होंने ट्वीट भी किया। इसी मामले पर अब कार्रवाई की गई है।

गिलानी को इंटरनेट की सेवा देने के मामले में बीएसएनएल के दो अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। आपको जानकारी दे दें कि घाटी में मोबाइल और इंटरनेट की सेवा बंद होने के बावजूद गिलानी को 8 अगस्त तक इंटरनेट की सेवा प्राप्त होती रही। 

इसे भी पढ़ें: अफवाह फैलाने वालों पर HMO की कार्रवाई, गिलानी समेत 8 के ट्विटर अकाउंट बंद करने की सिफारिश

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के हालात पर गलत जानकारी देने और अफवाह फैलाने वाले कुल 8 ट्विटर अकाउंट बंद करने की सिफारिश की थी। जिनमें अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का नाम भी शामिल था और उनका अकाउंट सस्पेंड भी किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा

2016 Surgical Strike आतंकवाद पर भारत का निर्णायक जवाब थी: PM Narendra Modi

Asian Games में दो सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं Elavenil Valarivan, अहमदाबाद में जोरदार स्वागत

Bareilly में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपी Nirdesh Rathore गिरफ्तार